रक्षाबंधन 2024: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय जानें……………?

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच के अनमोल रिश्ते को और भी मजबूत करने का प्रतीक है। हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है।

Create Raksha Bandhan Ai Photo Editing With Bing Image Creator
रक्षाबंधन 2024: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय जानें

इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, समृद्धि और खुशहाली के लिए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं, और भाई इस रक्षा के धागे के बदले उन्हें जीवन भर सुरक्षा का वचन देता है।

रक्षाबंधन 2024 का महत्व
2024 में रक्षाबंधन का पर्व विशेष संयोगों से भरा हुआ है। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा, जो कि सावन मास का अंतिम सोमवार भी होगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग , रवि योग ,  शोभन योग , और  श्रवण नक्षत्र  का महासंयोग बन रहा है, जो इसे और भी महत्वपूर्ण बना देता है।

Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat bhadra Time know rakhi puja vidhi
रक्षाबंधन 2024 – फोटो : freepik

भद्राकाल का समय (रक्षाबंधन कब है)
19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल रहेगा, जो सुबह 5:53 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:32 बजे तक चलेगा। भद्राकाल के दौरान राखी बांधने की मनाही होती है, इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए राखी बांधने का समय चुनना चाहिए।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर 1:32 बजे के बाद से रात 9:07 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस समय में बहनें अपने भाई को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना कर सकती हैं।

Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat bhadra Time know rakhi puja vidhi
रक्षाबंधन 2024 – फोटो : freepik

 राखी बांधने की सही विधि

Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat bhadra Time know rakhi puja vidhi
रक्षाबंधन 2024 – फोटो : freepik

1. सबसे पहले थाली में रोली, अक्षत, मिठाई, और राखी रख लें।
2. भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें, क्योंकि दाहिने हाथ में राखी बांधना शुभ माना जाता है।

Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat bhadra Time know rakhi puja vidhi
रक्षाबंधन 2024 – फोटो : freepik

3. राखी बांधने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं और उसकी आरती उतारें।
4. इस दौरान भाई को बहन के चरण स्पर्श करना चाहिए, जिससे रिश्ते में मिठास और बढ़ती है।

READ MORE:यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती री-एग्जाम: एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप से जुड़ी जरूरी जानकारी……..?

रक्षा बंधन का मंत्र
राखी बांधते समय निम्नलिखित मंत्र का उच्चारण करना चाहिए:
“येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।”

Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat bhadra Time know rakhi puja vidhi
रक्षाबंधन 2024 – फोटो : freepik

पूजा विधि
रक्षाबंधन और सावन के अंतिम सोमवार के व्रत को एक साथ मनाने के लिए:

1. सुबह जल्दी स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।

2. घर या मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक करें और महादेव को बेलपत्र और फूल अर्पित करें।

3. शिव जी की आरती के बाद, अपने सभी देवी-देवताओं से भाई की तरक्की और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई जानकारी और तथ्यों की सटीकता के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं है।