कांग्रेस नेता Rahul Gandhi हाल ही में वाशिंगटन के रेबर्न हाउस में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों से मिले। इस मुलाकात में अमेरिकी सांसद Ilhan Omar भी शामिल थीं, जो अपने भारत विरोधी विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर हैं। Ilhan Omar ने जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान अधिकृत हिस्से (POK) को पाकिस्तान का हिस्सा बताया था और पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिकी संसद में भाषण का भी विरोध किया था। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है और लोगों का सवाल है कि भारत के विपक्ष के नेता देश विरोधी टिप्पणियां करने वाले सांसदों के साथ क्या कर रहे हैं।
कौन है? Ilhan Omar,
इल्हान उमर, जिनका पूरा नाम इल्हाम अब्दुल्लाही उमर है, सोमालिया के मोगादिशू से अमेरिका आईं। सोमालिया में गृह युद्ध के बाद उन्होंने अपना देश छोड़ दिया था और कुछ समय तक केन्या के शरणार्थी कैंप में बिताया। 1995 में अमेरिका जाने के बाद, उन्होंने 2017 से 2019 तक मिनेसोटा प्रतिनिधि सभा में काम किया और वर्तमान में अमेरिकी संसद की सदस्य हैं।
https://x.com/pradip103/status/1833724135354011796?t=pPXQ_J6kg3hEeNZ-UZYoMw&s=1
Ilhan Omar का POK दौरा
इल्हान उमर ने 2022 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर POK का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की कि POK पाकिस्तान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और भारत का इस पर कोई अधिकार नहीं है। इस बयान के बाद भारत में उनकी आलोचना बढ़ गई थी।
https://youtu.be/_dzcwekghr0?si=utvYXDKsavn-PgQV
Ilhan Omar का भारत के प्रति रुख
इल्हान उमर ने कई मौकों पर भारत की आलोचना की है। हाल ही में, भारत और कनाडा के बीच तनाव के दौरान उन्होंने अमेरिका से अपील की कि भारत की कथित भूमिका की कनाडा की जांच का समर्थन किया जाए। जून 2022 में, उमर ने अमेरिकी कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें भारत पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।
Rahul Gandhi पर वर्तमान विवाद,
Rahul Gandhi और इल्हान उमर की मुलाकात के बाद, उमर के भारत विरोधी रुख को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह मुलाकात और उमर के विवादित बयान भारत में एक नई बहस का कारण बन गए हैं, जिस पर कई लोगों ने यह सवाल उठाया है कि भारतीय विपक्षी नेता को क्या ऐसे सांसदों से मुलाकात करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें :-Vinesh Phogat ने लगाए PT Usha पर गंभीर आरोप, अस्पताल में बिना उनकी अनुमति के खींची फोटो और सोशल मीडिया पर किया शेयर।