Paris Olympic 2024 today match,आज का ओलम्पिक सेड्यूल, ये भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे गोल्ड के लिए अपना दम खम (Paris Olympic 2024 today match, today’s Olympic schedule, these Indian players will show their strength for gold!!!)

Paris Olympics 2024: India's Paris 2024 Olympics Timetable: Key events,  times, and live viewing details - The Economic Times

पेरिस ओलम्पिक 2024 (Paris Olympic 2024) के खेल जारी हैं , जिसमे भारत की झोली में अभी तक सिर्फ दो मेडल ही आए हैं, और ये दोनो शूटिंग में मिले हैं जिसमें मनु भाकर और सरबजोत सिंह शामिल हैं, पर आज गोल्ड की उम्मीदों के साथ कुछ भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे और अपनी दावेदारी पेश करने वाले हैं।
साथ ही आज पेरिस ओलम्पिक 2024 का छठा दिन, गुरुवार है, आज हॉकी, गोल्फ, निशानेबाजी में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं।
साथ ही पांचवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, बैडमिंटन और तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन दिखाया था और अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी।
आइए आज के छठे दिन के भारतीय सेड्यूल पर एक नजर डालते हैं,,,,,,,,

1। गोल्फ (Golf),
पुरुष व्यक्तिगत फाइनलः गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा आज दोपहर 12.30 बजे अपना मैच खेलने वाले हैं।

2। निशानेबाजी (shooting),
पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले – दोपहर 1.00 बजे भिड़ने वाले हैं।

3। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालीफिकेशन) में आज,
सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल – दोपहर 3.30 बजे मैच होने वाला है।

4। हॉकी (Hockey)
हाकी में आज भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच) का मैच होना है जोकि: दोपहर 1.30 बजे खेला जाने वाला है।

5। मुक्केबाजी (Boxing)

आज महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम चाइना की यू वू से होगा: और ये मैच दोपहर 2.30 बजे होने वाला है।

6। तीरंदाजी (Archery)
पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन) में : प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ का मैच आज दोपहर 2.31 बजे होगा।

7। टेबल टेनिस (Table Tennis)
आज महिला एकल (क्वार्टर फाइनल) का मैच: दोपहर 1.30 बजे से होने वाला है।

8। नौकायन (Sailing)
= पुरुष डिंगी रेस एकः विष्णु सरवनन : दोपहर 3.45 बजे होने वाला है।

= महिला डिंगी रेस एकः नेथ्रा कुमानन: शाम 7.05 बजे होगा।